इंदौर में कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है कांग्रेस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें की जा रही है इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक और मेयर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने सेवा दल से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई बैठक में तय हुआ कि सेवादल के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर जनता को कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से अवगत कराएंगे इस दौरान सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओ ने अपना अपना बूथ पार्टी के लिए जिताने का संकल्प भी लिया कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि बीते कई सालों से इंदौर नगर निगम पर भाजपा काबिज रही है जिन्होंने शहर का विकास नही विनाश किया है https://youtu.be/9tk5SHqsycM
संजय शुक्ला ने कहा कि वे लगातार जनता से मुलाकात कर रहे है और जनता का उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है संजय शुक्ला के अनुसार शहर की जनता नगर निगम में कांग्रेस को देखना चाहती है संजय शुक्ला के अनुसार भाजपा ने किसी भी तबके के लिए कोई कार्य नही किया है ओर शहर की जनता ने इंदौर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाया है उसी तरह से इंदौर का नाम हर अच्छे कार्य मे अग्रणी होना चाहिए
