कर्ज से परेशान एक महिला ने अपने अपहरण की साजिश कर अपनी बहन को फोन लगा कर फिरौती की मांग की थी इस पूरे मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर महिला सहित उसके एक मित्र को खरगोन से हिरासत में लिया है।
दरअसल मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में रहने वाली एक शातिर महिला ने कर्ज चुकाने के लिए खुद अपने ही अपहरण की साजिद रखकर पुलिस को गुमराह किया आरोपी महिला आयशा ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता पैसों की मांग कर रहे हैं तत्काल ऐसा के परिजन थाने पर पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी दी गई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर जानकारी मिली होगी महिला आरोपी ऐसा अपने ही साथ काम करने वाले दिलीप नामक व्यक्ति के साथ गई है। पुलिस फर्जी अपहरण की गुत्थी को चंद घंटों में ही सुलझा लिया था जहां मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला को खरगोन के पास से हिरासत में लिया है वही उसका एक अन्य साथी दिलीप ने मिलकर दोनों ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी।
