किरण पब्लिक स्कूल मे कराटे की येलो व आरेंज बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई।जिसमें वीरेंद्र शेखावत , चेतन शेखावत ने कराटे की कलाओं का प्रदर्शन किया। आर्गनाइजेशन के सेनसाई मनोज बजाज ने खिलाड़ियों को आत्म रक्षा की विभिन्न तकनीकी सिखाई। उन्होंने बताया कराटे केवल आत्म रक्षा ही नहीं सिखाता बल्कि अनुशासन, व्यायाम, ध्यान, एकाग्रता व जिला से अंतरराष्ट्रीय लेवल तक कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी देता है। विद्यालय डायरेक्टर किरण जायसवाल, अर्चना भदौरिया, कोच चन्दन साहू ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
