कब्रिस्तान की जगह पर निगम के कूड़ा घर बनाने पर ईसाई समाज का विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ईसाई समाज जनों ने ढक्कन वाला कुआं क्षेत्र में नगर निगम कचरा ट्रांसफर स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया इस जमीन पर समाज का कब्रिस्तान पूर्व से है लेकिन नगर निगम ने इस पर कूड़ा घर बना दिया है अब इस जमीन को नगर निगम के नाम पर करने की प्रक्रिया भी चल रही है समाज इस पूरी प्रक्रिया का विरोध कर रहा है और ईसाई समाज ने हमारा कब्रिस्तान वापस करो अभियान शुरू किया है इस अभियान के तहत यह प्रदर्शन किया गया ईसाई समाज के इस प्रदर्शन में समाज के 60 ग्रुपों के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे इस दौरान समाज जन में सफेद कपड़े पहने और हाथों में विभिन्न प्रकार की तख्तियां लेकर मांग की कि हमारा कब्रिस्तान वापस करो समाज जन का कहना है नगर निगम के कब्जे की हकीकत बताने के लिए समाज जन प्रदेश भर के कलेक्टरों को पत्र भी लिखेंगे

Exit mobile version