कटर से गला काटने वाले युवक की हुई मौत , परिजनों ने फेक्ट्री मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पिछले दिनों इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी जिसमें एक युवक ने कटर से अपना गला काट कर दाहिने हाथ पर भी चोट पहुंचाई है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एमजी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आज घायल मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई है

दरसअल पिछले दिनों एमजी रोड थाना क्षेत्र
एलआईसी बिल्डिंग के बेसमेंट में उसने मोहित नाम के युवक ने अपने पास रखे कटर से खुद का गला काट लिया। वही मौके पर पहुची एमजी रोड पुलिस ने घायल मोहित को तुरंत एमवाय हॉस्पिटल इलाज के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी वही आज घायल मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई वही मृतक के परिजनों ने मोहित जहा काम करता था सजे करता धर्ताओ पर अवैध कारोबार करने का आरोप लगाया है जहा मोहित अवैध काम को करने से मना करता था जिससे नाराज अवैध कारोबार करने वाले फेक्ट्री मालिक मोहित को जान से मारने की धमकी देकर करवा रहे थे वही मृतक मोहित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोहित ने खुद गला नही काटा है उसकी हत्या की गई है एमजी रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक द्वारा लिखे गए पत्र की जांच करने की बात पुलिस द्वारा की आ रही है

Exit mobile version