एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के ही रहने वाले मुकेश नामक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक मुकेश सांवरिया नगर में रहता था सुबह जब पत्नी उठी तो मुकेश किचन में फांसी के फंदे पर लटक रहा था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया फिलहाल मुकेश ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version