स्वतंत्रता के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है। इस पहक के मद्देनजर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हेतु मास्क पहनने को लेकर जन जागरण हेतु विद्यार्थी परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाकर राजवाडा को पहनाया जाएगा।
इस कार्यक्रमका उद्देश्य इंदौर की जनता में मास्क लगाने को लेकर जागरूकता बढ़ाना है जिससे कि कोविड के विभिन्न वैरियेंट से समाज की रक्षा हो सके।अभाविप इंदौर के महानगर मंत्री लक्की आदिवाल ने यह बताया कि राजवाड़ा पर मास्क लगाकर हम जनता को मास्क पहनने केप्रति जागरूक करना चाहते हैं। यह एक अभिनव प्रयोग है जिसका उद्देश्य समाज के स्वास्थ्य की चिंता है। इसके साथ ही प्रतीकात्मक रूप से कुछ दिन लगे रहने के बाद मास्क के उक्त कपड़े से झोले बनाये जायेगें और अभाविप के माध्यम से आमजनता में वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का अभियान चलाया जाएगा। राजबाड़ा को पहनाये जाने वाले मास्क 21 फुट लंबा और 42 फुट चौड़ा बनाया गया है। इसके साथ राजवाडे को मास्क पहनाने के कार्यक्रम को विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज किये जाने के प्रयास के रूप में करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिये विश्व रिकार्ड की विभिन्न एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। जिनके मापक अधिकारी रिकॉर्ड की गणना, मापन एवं मूल्यांकन के पश्चात घोषणा करेंगे। वही इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थी परिषद के द्वारा समस्त लेकर ग्राहकों से अनुमति पूर्व में ली जा चुकी है, साथ ही यह ध्यान में रखा जाएगा कि राजवाड़ा और उसके स्वरूप को इस पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की नुकसान ना पहुंचे।
