उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग जारी:BJP के वोट ही धनखड़ को जिताने के लिए काफी, विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा से है मुकाबला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2022/08/My-Video11-1.mp4

उपराष्ट्रपति पद के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। PM मोदी ने अपना वोट डाल दिया है। NDA की ओर से जगदीप धनखड़ और विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य मतदान करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद तुरंत काउंटिंग होगी। देर शाम तक रिजल्ट आएगा।

सदन में दोनों सदनों को मिलाकर कुल 788 सदस्य हैं। आंकड़ों के हिसाब से NDA कैंडिडेट और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की स्थिति मजबूत दिख रही है। मार्गरेट अल्वा उनको टक्कर दे रहीं हैं।

780 का निर्वाचन मंडल, 744 सांसद हिस्सा लेंगे
अभी लोकसभा में 543 सांसद हैं, जबकि राज्यसभा में 245 में से 8 सीटें खाली हैं। यानी निर्वाचन मंडल 780 सांसदों का है। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से दूर रहने की बात कही है। TMC के 36 सांसद हैं। इस तरह 744 सांसद वोटिंग में हिस्सा लेंगे। अगर यह सभी सांसद वोटिंग में हिस्सा लेते हैं तो बहुमत का आंकड़ा 372 रहेगा।

BJP के सांसदों से ही जीतते दिख रहे धनखड़
BJP के अपने 394 सांसद हैं, यह संख्या बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है। इस तरह से देखा जाए तो BJP अकेले ही जगदीप धनखड़ को जितवा सकती है। उधर, बात NDA की करें तो 441 सांसद हैं, 5 मनोनीत का भी साथ मिला हुआ है। इस तरह से धनखड़ के पक्ष में 446 वोट हो जाते हैं। इन सभी वोटों से NDA जीत के अंतर बढ़ाना चाहेगी।

- Advertisement -
Exit mobile version