इंदौर। बाबा भोलेनाथ की शाही पालकी के तर्ज पर महाकाल तर्ज पर भव्य पालकी यात्रा शहर में बड़े धूमधाम से निकाली गई । महाँकाल सेना के साथ बोल बम के जय करो से पूरा श्रमिक क्षेत्र शिव मय हो गया।
बाबा भोलेनाथ की शाही पालकी के तर्ज पर परदेशी पूरा से भव्य शिव पालकी यात्रा शहर में बड़े धूमधाम से निकाली गई । गाजे-बाजे एवं भक्ति गीतों के साथ यह पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें शिवभक्त भक्ति गीतों में झूमते नजर आए। उज्जैन की भस्म रमैया महाकाल सेना के साथ शिव भक्त बोल बम के साथ झूमते नजर आए।
कावड़ यात्रा संघ के सरंक्षक विधायक श्री रमेश मेंदोला , सयोजक अजित ठाकुर, राहुल चौकसे ने बताया कि ॐ बाम कावड संघ कावड़ यात्रा संघ (16वां वर्ष) द्वारा ओमकरेश्वर से उज्जैन तक भव्य कावड़ यात्रा कल रात्रि इंदौर पँहुची जहा देर रात तक भजनों का दौर चला । आज रविवार सुबह
शिव भक्तों ने शिव पूजन व कावड़ का पूजन कर नर्मदे हर बोल बम के जयघोष लगाते हुए शिव पालकी निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल हुई ।
यात्रा में विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय , पार्षद राजेन्द्र राठौर, पार्षद मुंन्नालाल यादव , पार्षद जितु यादव ,गोलू शुक्ला, दीपक जैन, अमन यादव,अंकित यादव ,दास महाराज भी शामिल हुए।
युवाओ को सन्देश देते हुए विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि कांवड़ों को पूरी श्रद्धा से अपने कंधों पर धारण करने वाले शिवभक्त भगवा रंग के वस्त्र ही धारण करते हैं क्योंकि भारतीय दर्शन में भगवा रंग को त्याग, बलिदान, पवित्रता, ओज, साहस, आस्था और गतिशीलता का प्रतीक माना गया है।
