इलेक्ट्रिक का काम करने के दौरान युवक की करंट लगने से हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों इलेक्ट्रिक का काम कर रहे युवक को करंट लग गया था जिसमें उसकी मौत हो गई थी पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां आम्रकुंज कॉलोनी में दिनेश गांधी नामक युवक तिलोक चंद के मकान में इलेक्ट्रिक का काम करने पहुंचा था जब छत पर काम कर रहा था उसी दौरान उसे करंट लग गया था जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी पुलिस ने मर्ग कायम किया था वही जांच में यह बात सामने आई कि मकान मालिक तिलोकचंद पाटिल द्वारा काम के दौरान लापरवाही बरती गई इसके कारण दिनेश को करंट लगा और उसकी मौत हुई पूरे मामले में पुलिस ने मकान मालिक तिलोकचंद पाटिल के खिलाफ 304a का मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version