इंदौर शहर के मास्टर प्लान को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बुधवार को भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा सभी प्रतिनिधियों की मुलाकात कराई । इंदौर उत्थान अभियान समिति के अजित सिंह नारंग अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनधि मंडल द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह से मुलाकात की गई।अजीत सिंह नारंग ने मंत्री जी के समक्ष बताया बीते दिनों शहर के मास्टर प्लान 2035 को लागू करने से पहले शहर के जानकारों की राय को प्राथमिकता देकर उसे और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही विकास संबंधी अन्य मुद्दों को लेकर जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने चर्चा की । इस विमर्श में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने शामिल होने के साथ ही आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही वे भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री सहित अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कराएंगे ताकि विभागीय मंत्री और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आमने सामने की चर्चा हो सके और भविष्य के इंदौर की चिंता करने वाले जन संगठनों के प्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल करने का रास्ता निकाला जा सके ।
बैठक में अजीत सिंह नारंग , सूरज शर्मा , पद्मश्री भालू माँढे , ओपी नरेड़ा , गौतम कोठारी , अशोक कोठारी , महेश गुप्ता , कृष्ण कुमार अष्ठाना अरविंद तिवारी , गोविंद मालू , प्रो रमेश मंगल , प्रमोद डफरिया,गौतम कोठारी, अमीर इंजीनियरवाला , अजय सिंह नरूका, सुनील माकोड़े , जसमीत नारंग, वीके गुप्ता , वीके जैन , महेश राजवैद्य , सुरेश हरियानी , मोहम्मद पीठावाला , मंजीत , ओम नरेड़ा, हेमंत मेहतानी, सुरेश शर्मा, गौरव जी चांवला ,यशवर्धन सिंह, विष्णु गोयल , अशोक जायसवाल, राजेश राठौर आदि शामिल हुए।
बैठक उपरांत माननीय मंत्री तुलसीराम सिलावट जी द्वारा महानगर उत्थान अभियान परिवार को आत्मीयता पूर्वक भोजन कराने के बाद ही बिदाई दी गई। आदरणीय नारंग जी ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
