इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई महिला नर्मदा स्नान के लिए बड़वाह जा रही थी।

दरअसल इंदौर के बजरंग नगर में रहने वाली महिला मंजू बाई लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी जो ट्रेन के गेट के पास ही खड़ी थी लेकिन इंदौर प्लेटफार्म के आने के पहले उसका पैर फिसल गया जिसमें मंजू बाई ट्रेन की चपेट में आ गई जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई मंजू बाई नर्मदा स्नान के लिए बड़वाह जा रही थी फिलहाल रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुचाया है।

Exit mobile version