16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां भक्तों के द्वारा शुरू कर दी गई हैं। मानस सामाजिक उत्थान समिति के भवानी कुशवाह ने बताया की श्री हनुमान जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मानव सामाजिक उत्थान समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशाल भगवा वाहन रैली आयोजित की गई है जो कि शनिवार शाम 5:00 बजे अन्नपूर्णा मंदिर दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर हनुमान चौक धोबी घाट तक जाएगी विशाल भगवा वाहन रैली में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग हिस्सा लेंगे पूरे रैली क्षेत्र में भगवा झंडे लगाए जा रहे है वाहन रैली में जय जय सियाराम के नारों की गूंज रहेगी कई मंचों से भगवा वाहन रैली का स्वागत भी समाजसेवियों द्वारा किया जाएगा
