इंदौर नगर पालिका निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल और अपरआयुक्त भव्या मित्तल की जोड़ी ने राजस्व वसूली के मामले में नया इतिहास रच दिया है..निगम ने इस वित्तीय वर्ष में रिकार्ड 722 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है,जिसमें से प्रॉपर्टी टैक्स की राशि 384 करोड़ के क़रीब है… इस साल के वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का लक्ष्य 500 करोड़ का था,जिसे जनवरी की शुरुआत में ही प्राप्त कर लिया गया था.. जबकि जनवरी से मार्च में निगम ने दो सौ करोड़ से भी अधिक का राजस्व प्राप्त कर संभवतः _प्रदेश के सभी निकायों को पीछे छोड़ दिया है…आँकड़े बता रहे है कि राजस्व वसूली में भी इंदौर प्रदेश में सबसे आगे है..
