इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आयोजित की जा रही जोनवार बैठकों का दौर जारी है.. इस बार महापौर ने जोन क्रमांक 14 में बैठक की.. बैठक में पुष्यमित्र भार्गव लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त दिखाई दिए.. इस दौरान उन्होंने काम में लापरवाही बरतने वालों को न सिर्फ फटकार लगाई,बल्कि दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए।
दरअसल, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जोनवार बैठकें आयोजित की जा रही है.. बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जोन क्रमांक 14 की बैठक बुलाई.. बैठक में जल कार्य समिति प्रभारी बबलू शर्मा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा भी मौजूद थे.. बैठक के दौरान सिलसिलेवार जन समस्याओं को लेकर चर्चा की गई.. जबकि कई मौकों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कामो में लापरवाही की शिकायतें मिलने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। महापौर ने सख्ती दिखाते हुए दो अधिकारियों को लापरवाही के मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.. इसके अलावा बैठक के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से जुड़ी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई..
