इंदौर में दिन दहाड़े छत्रों में चले चाकू 11वी क्लास के छात्र की मौके पर मौत अन्य दो छात्र घायल दोनो घायलो को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में कराया भर्ती युवती को लेकर चल रहा था विवाद ।
दरअसल मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में स्कूली छात्रों के बीच युवती को लेकर विवाद हो गया इसी बीच नाबालिक छात्र ने शिवम चौहान का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी वही अन्य दो छात्र नितिन ऒर नरेंद्र चाकू लगाने पर घायल हो गए दोनो घायलो को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि आज शिवम औऱ नितिन नरेंद स्कूल मार्कशीट को लेकर स्कूल गए थे इसी दौरान नाबालिग आरोपी द्वारा युवती से बातचीत करने को लेकर चि्वर्म्स विवाद हो गया जहां नाबालिग आरोपी ने चाकू से शिवम पर वारकर गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी बीच-बचाव करने आए नितीन और नरेंद्र भी घायल हो गए घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है वहीं दोनों ही घायल छात्रों का उपचार एम वाय अस्पताल में जारी है घटना के बाद पुलिस अब नाबालिग आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।
