मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बग्समिरर नाम की कंपनी चलाने वाले झारखंड के युवा अमन पांडे ने गूगल में लगभग 300 गलतियां ढूंढ निकली है । जिसके लिए गूगल ने उन्हें लगभग 66 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए है । अमन पांडे ने इंदौर में लगभग 2 माह पूर्व अपनी एक कंपनी की शुरुआत की है लेकिन लगभग 2 साल से वो गूगल में छुपी हुई कमियों को तलाशने में लगे हुए थे इसके चलते उन्होंने अभी तक लगभग 300 से अधिक गलतियों को ढूंढ निकाला है। बग्समिरर नाम की अमन की कंपनी में लगभग 15 मेंबर का स्टाफ कार्य करता है और उनकी माने तो उन्होंने इससे पहले samsung कंपनी ने भी अपनी गलतियां (बग) ढूंढने पर उन्हें इनाम दे चुकी है । गूगल से मिली इनाम की राशि के बारे में सवाल करने पर उन्होंने ये तो स्पष्ठ रूप से नही बताया कि उन्हें अभी तक गूगल से कितनी राशि मिली है लेकिन उनका कहना था कि गूगल ने उन्हें इनाम के तौर पे जितना भी पैसा दिया है वे उसका उपयोग अपनी कम्पनी को आगे बढ़ाने के लिए काम मे लगा रहे है । साथ ही उन्हें ये भी बताया कि उन्हें गूगल ने अभी तक कई उपहार भी भेजे है। अमन पांडेय वैसे तो झारखंड के रहने वाले है और उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई बीटेक भोपाल से किया है । अपनी कंपनी के माध्यम से वो अभी कई बड़ी कंपनियों के साथ काम रहे है ।
