इंदौर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर आने की संभावनाएं बन रही हैं। प्रदेश भाजपा ने संभागीय स्तर पर संगोष्ठी करने की योजना बनाई है। यहां के कार्यक्रम में उन्हें बुलाया जाएगा। संभावना है कि उनका विषय भी हिंदुत्व के आसपास ही होगा, जिस पर वे अपनी बात रखेंगे। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के प्रमुख और प्रबुद्धजन को निमंत्रण दिया जाएगा।इंदौर। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंदौर आने की संभावनाएं बन रही हैं। प्रदेश भाजपा ने संभागीय स्तर पर संगोष्ठी करने की योजना बनाई है। यहां के कार्यक्रम में उन्हें बुलाया जाएगा। संभावना है कि उनका विषय भी हिंदुत्व के आसपास ही होगा, जिस पर वे अपनी बात रखेंगे। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के प्रमुख और प्रबुद्धजन को निमंत्रण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश जहां पर कब राजनीतिक समीकरण बदल जाएं, कहा नहीं जा सकता। मान्यता थी कि जातिगत आधार पर सारा दारोमदार टिका होता है। योगी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व के एजेंडे पर काम करने के साथ सरकार के दिए गए सुशासन से इस मिथक को तोड़ दिया। योगी का माहौल देशभर में बना हुआ है। जल्द ही वे इंदौर आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा संभागीय स्तर पर कार्यक्रम तय कर रही है, जिसमें उन्हें बुलाया जा रहा है।
इसका प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया जाएंगा ताकि वे योगी से बात कर समय तय कराएं। कल प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रखी गई थी, जिसमें फैसला किया गया कि कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश के सभी संभागों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर अलग-अलग विषय रहेंगे, जिसमें देश के प्रमुख पार्टी नेताओं को बुलाया जाएगा।
इंदौर के कार्यक्रम में योगी शामिल होंगे। उनका विषय हिंदुत्व से जुड़ा रहेगा। १५ अप्रैल से १५ मई के बीच में ये आयोजन होना है, जिसके चलते संगठन योगी से समय लेगा। कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारी इंदौर भाजपा के हाथ में रहेगी। योगी के कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुख, अलग-अलग विधाओं के नामचीन लोग और प्रबुद्धजन को बुलाया जाएगा।
अमित शाह जाएंगे भोपाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शता?दी वर्ष के अंतर्गत कई कार्यक्रमों की योजना तैयार की है। उसमें संगोष्ठी भी एक है। दस संभागों में होने वाले इस आयोजन में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व विषयों पर अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भोपाल में मांगा जा रहा है। इसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम भी हैं। हालांकि विकल्प के तौर पर दूसरे नाम भी रखे गए हैं ताकि स्थिति गड़बड़ाने पर कार्यक्रम कैंसल ना हों।
