भवर कुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर क्लीनिक संचालक डॉक्टर द्वारा आदिवासी महिला द्वारका बाई के ठेले पलटाने को लेकर आदिवासी समाज एक जुट हो गया है और आरोपी डॉक्टर अनिल घई की गिरफ्तारी को लेकर इन्दोर पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण मिश्र को ज्ञापन सोपा है आदिवासी समाज ने माग की है कि आदिवासी बुजीर्ग महिला के साथ क्लिनिक संचालक डॉक्टर ने मारपीट कर ठेला पलटा दिया था जिसकी एफआईआर भी भंवरकुआ थाने पर दर्ज करवाई है लेकिन पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी डॉक्टर अनिल घई को गिरफ्तार नही किया है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने आश्वासन दिया है कि जल्द पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लेगी फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है
