आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मंगलवार सुबह ग्रीन इंदौर स्वस्छ इंदौर के संदेश के साथ आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया इस दौरान काफी संख्या में आदिवासी समाज से जुड़े हुए समाज जन इस कार्यक्रम में शिरकत करने के पहुंचे वहीं डीजे की धुन पर आदिवासी समाज की महिला और पुरूष आदिवासी पारंपरिक परिधानों के साथ जमकर नाचते हुए नजर आए वहीं जुलूस में आदिवासी समाज की विभिन्न तरह की झांकियां भी शामिल थी जो उनके गौरव वैभव को दर्शाती हुई नजर आ रही थी। चल समारोह का आयोजन इंदौर के मऊ नाका चौराहे से शुभकारज गार्डन तक किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जनों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Exit mobile version