आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व  सुपरवाइजर को दिए जाना है एंड्रॉयड फोन विभाग को इस बार के टेंडर से है उम्मीद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को जल्द ही एंड्राइड फोन मिल सकते हैं सातवीं बार जारी किए गए टेंडर में 3 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इंदौर में 1839 आंगनबाड़ी कार्यकर्त व 72 सुपरवाइजर को एंड्रॉयड फोन दिए जाना है, इन्हें इंटरनेट डाटा के लिए 200 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। 

महिला बाल विकास की लगभग सभी हितग्राही योजनाओं की ऐप के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है हितग्राहियों की जानकारी भी एप पर ही अपलोड करना होती है ऐसे में विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजर को एंड्रॉयड फोन देने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में करीब 50000 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि इंदौर जिले में 1839 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 72 सुपरवाइजर हैं जिन्हें एंड्राइड फोन दिया जाना है लेकिन 6 बार टेंडर जारी करने के बाद भी विभाग को एक भी सप्लायर के आवेदन नहीं मिले हैं जिसके चलते अब तक कर्मचारियों व अधिकारियों को एंड्राइड फोन नहीं मिल पाया। महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधौलिया के अनुसार इस बार जारी किए टेंडर में तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है जिसके चलते उम्मीद है कि जल्द कर्मचारियों व अधिकारियों को एंड्रॉयड फोन मिल जाएंगे। 

लगभग सभी योजनाओं की जानकारी  पोर्टल पर ही अपलोड करनी होती है इसके लिए विभाग द्वारा  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व  सुपरवाइजर को  इंटरनेट डाटा के लिए प्रतिमाह  200 रुपये भी दिए जाएंगे। 

Exit mobile version