इंदौर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है कनाडिया पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों से बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद की गई है।
दरअसल कनाडिया पुलिस को सूचना मिली थी कि देवास से बोलेरो में बड़ी मात्रा में अवैध शराब निकली है मुखबिर द्वारा बताए गए गाड़ी नंबर के आधार पर कार को घेराबंदी कर रोका गया जिसकी तलाशी में 12 पेटी देसी शराब बरामद हुई है पकड़े गए आरोपियों में रोहित उर्फ देवेंद्र मनीष पिता राकेश को पकड़ा गया या आरोपी देवास जिले के बरोथ से शराब लेकर निकले थे फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है यह शराब की डिलीवरी देने कहां जा रहे थे आरोपियों पर पूर्व में भी शराब तस्करी की कार्रवाई हो चुकी है फिलहाल पुलिस ने 12 पेटी देसी शराब के साथ एक बोलेरो कार भी जप्त की है शराब की कीमत साहट हजार से अधिक की है।
