अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुश्री अंजना तिवारी ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाली महिला वाहन चालकों को रोककर कार्यवाही की व समझाइश दी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
हमारा लक्ष्य:- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सु.श्री अंजना तिवारी (यातायात प्रबंधन क्षेत्र-2) द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान भवरकुआँ, टॉवर चौराहा, पलसीकर, कलेक्टोरेट, महूनाका, बड़ा गणपति आदि विभिन्न चौराहों पर जाकर यातायात प्रबंधन में लगी टीम को निर्देशित किया गया की यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करवाये, रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको, अमानक नंबर प्लेट लगे हुए वाहनों, मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए वाहनों, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करें।
टावर चौराहा पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुश्री अंजना तिवारी ने अमानक नंबर प्लेट व रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाली महिला वाहन चालकों को रोककर कार्यवाही की व समझाइश दी की यातायात के नियमों का पालन करें ।

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात के नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें

Exit mobile version