अगले महीने निकलेगी सहायक प्राध्यापकों की 1400 पोस्ट, सामान्य वर्ग के लिए भी मौका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग अगले महीने एक विज्ञापन जारी करने जा रहा है जिसमें लगभग 1400 पदों पर वह सहायक प्राध्यापकों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें बैकलॉग के साथ सामान्य वर्ग के आवेदकों को भी भर्ती किया जाएगा। इस विज्ञापन में लगभग सभी विषयों के लिए आवेदन बुलाए जाएंगे जो उच्च शिक्षा विभाग में संचालित है। ग्रंथपाल व क्रीड़ा शिक्षकों को भी इसमें मौका दिया जाएगा इस बात की पुष्टि विहान हिंदुस्तान डॉटकॉम से उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने की है।

राज्य लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग ये भर्ती करेगा। विहान हिंदुस्तान डॉटकॉम को मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने के मध्य तक ये विज्ञापन जारी हो जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में पूर्व के दिए जाने वाले आरक्षण जारी रहेंगे यानि 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग के लिए रहेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने हाल ही में अपने रिक्त पदों की जानकारी ली थी जिसमें 1400 से ज्यादा पद रिक्त पाए गए। बताया जाता है बैकलॉग के साथ ही सामान्य वर्ग के पदों पर भी परीक्षा लेकर नियुक्ति दी जाएगी। कुल मिलाकर उच्च शिक्षा विभाग चाहता है अगले सत्र के शुरू होने के पहले रिक्त पदों पर नियुक्तियां हो जाए जिससे छात्रों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो। वैसे उच्च शिक्षा विभाग ने अतिथि विद्वानों के जरिए भी रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन वह चाहता है स्थाई नियुक्तियां ज्यादा से ज्यादा हो।

Exit mobile version