हॉस्टल में रहने वाली बीएससी की छात्रा ने डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नवलखा में होस्टल बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती मूलतः राजस्थान की रहने वाली थी। जिसने डिप्रेशन में आकर जान दे दी.. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल भंवर कुआं थाना क्षेत्र के नौलक्खा स्थित निजी हॉस्टल में रहने वाली रेणुका धाकड़ ने हॉस्टल में फांसी लगा ली।रेणुका के बारे में बताया जा रहा है कि वह जीवाजी कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार युवती डिप्रेशन में चल रही थी। फिलहाल पुलिस को युवती से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Exit mobile version