हीरा नगर क्षेत्र में ट्रक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर महापौर ने घायल को पहुचाय अस्पताल इलाज के दौरान मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क हादसे दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर एक बुजुर्ग को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया मौके से गुजर रहे इंदौर के महापौर ने उसे अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा का है यहां से न्यू हीरा नगर के रहने वाले 57 वर्षीय अवधेश शुक्ला अपनी बाइक से अरविंदो हॉस्पिटल से वीणा नगर के लिए जा रहे थे इसी बीच अंधे गति से आ रहा है ट्रक ने चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर दिन को अपनी चपेट में ले लिया जहां यह गंभीर रूप से घायल हो गए थे साथ ही उसी रास्ते से गुजर रहे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तीव्र सहायता करते हुए अपनी कार से अस्पताल भिजवाया जहां इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई हीरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version