हीरा नगर इलाके में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरा नगर इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वह निजी कंपनी में काम करती थी वहीं परिजनों के अनुसार वह बजरंग नगर की रहने वाली है वहीं परिजनों ने कुलदीप नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं परिजनों का कहना है कि युवती और कुलदीप नामक युवक कई सालों से एक दूसरे से फोन पर बात करते थे कुछ दिन पहले युवक की सगाई किसी और लड़की से हो गई और वह किसी और लड़की से भी बात करता था वही महक ने जब कुलदीप से कहा कि तुम शादी कब करोगे तो कुलदीप आनाकानी करने लगा इसी डिप्रेशन मैं आकर महक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वही कल महक ने फोन पर कुलदीप से बात भी की थी जिसके बाद महक ने यह कदम उठाया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है

Exit mobile version