हाथरस में हुई सडक दुर्घटना में मृतकों के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने गणेश पुरा हाईवे पर किया चक्काजाम ,घटना स्थल पर पहुंचे म.प्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
कांवडियों की मौत के बाद भारी संख्या में लोगों ने सैया टोल पर जाम लगा दिया।

कावड़ यात्रियों की हाथरस में हुई ह्रदय विदारक सडक दुर्घटना में मुरार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 6 लोग मृतक हो गए । मृतकों के परिजनों एवं ग्रामीण वासियों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे नेशनल हाईवे पर आवागमन अवरूद्ध हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद म.प्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल जी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं जिला प्रशाशन से चर्चा कर प्रत्येक परिवार को 4 लाख संबल योजना से तत्काल मदद एवं 6 लाख रू प्रत्येक परिवार को सी.एम कोष से सहायता, पीडित परिवार की महिला को आंगनवाडी में नौकरी तथा बेघरवार परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास की मदद प्रदान करने का आश्वाशन देने के बाद चक्का जाम आन्दोलन वापिस ले लिया गया।

Exit mobile version