हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक रूप से जुड़ने लगा है समाज नर्मदा में नाव, नाव में तिरंगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

समूचे मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान अब व्यापक रूप लेता जा रहा है। इंदौर संभाग के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में आज अनूठा नज़ारा देखने को मिला, जब माँ नर्मदा की बहती धारा में उतरी नावों ने तिरंगा रैली निकालकर सबका मन मोहा। नगर परिषद महेश्वर और यहाँ के केवट समाज की सहभागिता से आयोजित इस संदेश परक आयोजन ने यहाँ उपस्थित सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं का मन मोहा।
महेश्वर में नर्मदा नदी की लहरों के बीच नाविकों ने अपनी-अपनी नावों में तिरंगा फहराकर जन-जन को देश भक्ति का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नर्मदा नदी में नगर परिषद महेश्वर और नोका विहार समिति के माध्यम से यह तिरंगा रैली निकाली गई। करीब 40 नावों के माध्यम से केवट समाज के लोगों ने सभी नावों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। नर्मदा स्नान करने पहुँचे श्रद्धालु और यहाँ आए पर्यटकों ने देश भक्ति के इस अद्भुत संदेश पर खुशी व्यक्त की।

Exit mobile version