स्व. श्री चंद्रपाल सिंह उस्ताद व्यायामशाला में कुश्ती खेल को प्रोत्साहित करने के लिए पुनः कुश्ती दंगल प्रारंभ किया गया । जिसमे लगभग 60 कुश्ती के मुकाबले संपन्न हुए , जिसमें बाल पहलवान , महिला पहलवान, एवम बड़े पहलवानों की कुश्ती जोर आजमाइश हुए । बाल पहलवानों ने हैरतंगेज दांव पेंच दिखाकर कुश्ती प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कुश्ती के मुख्य मुकाबलों में जूनियर वर्ग में युवराज खींची ने दक्ष सान्याल को ( धोबी दांव लगाकर ) पराजित किया । आयुष ठाकुर ने हंसराज कश्यप को सालतोड़ दांव लगाकर विजय श्री प्राप्त की । जानकी शर्मा ने तनिश बैस, महिला पहलवान अपेक्षा बैस ने अनुज कैथवास को , लवीना जामले ने अनुष्क सोलंकी को अपने अपने मुकबलों में पराजित किया । सीनियर वर्ग के मुकाबलों में गौतम ठाकुर ने (निकाल दांव) मारकर रोहित यादव को आसमान दिखाया ।
विजेता उपविजेता पहलवानों को व्यायामशाला संचालकद्वय राजू ठाकुर उस्ताद व अर्जुन ठाकुर पहलवान ने नगद राशि से सम्मानित किया । कुश्ती दंगल में मुख्य रूप से विजय मिश्रा, राजेश मेहरा , मनोज यादव , मोहन रघुवंशी , शुभम ठाकुर , ओम यादव उपस्थित रहे । निर्णायक की भूमिका मनीष मोहाले , वीरेंद्र निचित , गोलू कश्यप , और योगेंद्र सेन ने निभाई ।
