स्वर्गीय अतुल शुक्ला की स्मृति में निशुल्क शिविर लगाया गया था, जिसमे 600 आयुष्मान कार्ड श्रमिक कार्ड आधार कार्ड एवं पेन कार्ड बनाए गए, जिनका वितरण रविवार को किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस की शांभवी शुक्ला द्वारा अपने पिता स्वर्गीय अतुल शुक्ला की स्मृति में निशुल्क शिविर लगाया गया था इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड श्रमिक कार्ड आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बनाए गए थे।
रविवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों को कार्ड का वितरण किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांभवी शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता की 15वीं पुण्यतिथि पर 1 माह पूर्व निशुल्क शिविर लगाया गया था जिसमें 600 कार्ड बनाए गए थे उनका वितरण किया गया।
