स्वच्छता में नंबर वन इंदौर शहर में करेंगे जल संरक्षण 1 लाख घरों में वाटर हार्वेस्टिंग प्रारंभ करने का है लक्ष्य

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर शहर में अब जल संरक्षण को लेकर भी एक अभियान की शुरुआत की गई है जिसके तहत इंदौर शहर के 1 लाख घरों में वाटर हार्वेस्टिंग प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए नगर निगम द्वारा वार्ड स्तर पर जल संरक्षण समिति भी बनाई गई है जो शहर में वाटर हार्वेस्टिंग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

इंदौर शहर में लगातार गिरते भूत जलस्तर को बढ़ाने के उद्देश्य भू जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। शनिवार को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सहित सभी धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के भूजल स्तर को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा भी हुई।

सांसद शंकर लालवानी के अनुसार भूजल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत शहर के 1 लाख घरों में वाटर हार्वेस्टिंग कराने का लक्ष्य रखा गया है आने वाले समय में इंदौर शहर स्वच्छता के साथ ही पानी बचाने में भी नंबर वन साबित होगा।

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पारी के अनुसार इस अभियान को लेकर वार्ड लेवल पर जल संरक्षण समिति बनाई गई है जो रहवासी संघों से बात कर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही इंदौर शहर के तालाब कुएं बावडीयों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा।

- Advertisement -

कार्यक्रम में शामिल हुए सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने भी इस महा अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान की।

Exit mobile version