कोरोना संक्रमण काल के चलते 2 साल व्यापार के लिए काफी परेशानी भरे रहे लेकिन जब कोरोना संक्रमण कम हुआ तो स्मार्ट सिटी के तहत निगम द्वारा धीमी गति से किए जा रहे कार्य व्यापारी तीसरा लॉक डाउन देखने को मजबूर है। ये कहना है उन व्यापारियों का जो राजवाड़ा पर चल रहे हैं इसका विकास कार्य के चलते व्यापार नहीं कर पा रहे।
कृष्ण पुरा छात्री से बड़ा गणपति तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य कई विकास कार्य हो रहे हैं। इस विकास कार्य में किसी भी प्रकार की बाधक निर्माण को भी निगम की टीम द्वारा ध्वस्त किया गया है हालांकि इस विकास कार्य के चलते कई व्यापारी के सामने रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है ऐसे ही कुछ व्यापारी अब निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को परेशानी का सबब बता रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहले कॉरोना संक्रमण काल के चलते 2 साल व्यापार ठप रहा। अब नगर निगम द्वारा किए जा रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कार्य के चलते उन्हें व्यापार करने में काफी परेशानी आ रही है क्योंकि निगम द्वारा किया जा रहा कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है व्यापारी का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा पर चल रहे काम के चलते व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन में तो हमारा व्यापार नहीं चला, लेकिन धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण हम तीसरा लॉक डाउन देख रहे है।
