स्मार्ट सिटी के तहत निगम ने सड़क में बाधक 25 मकानों को किया ध्वस्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्मार्ट सिटी के तहत इंदौर नगर निगम द्वारा इंदौर के राजवाड़ा से इमली बाजार तक सड़क में बाधक 25 मकानों के हिस्सों को हटाने की कार्रवाई बुधवार सुबह की गई

दरअसल दरअसल स्मार्ट सिटी के तहत इंदौर नगर निगम लगातार सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्रवाई कर रहा है इसी कड़ी में बुधवार को इंदौर के इमली बाजार से राजवाड़ा तक 25 मकानों को जमीदोंज करने की कार्यवाही की गई वही निगम की टीम के साथ चार पोकलेन मशीन एयर भारी पुलिस बल के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया गया

रिमूवल अधिकारी अश्विनी ने बताया कि पूर्व में भी रहवासियों को निगम की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए थे जिसके बाद मकान मालिक ने खुद से अपने मकानों को हटा दिया था लेकिन 25 मकान मालिकों ने मकान नहीं हटाया था जिस पर बुधवार को निगम द्वारा बाधक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की गई है

Exit mobile version