बारिश के पानी के चलते गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए दो बच्चे नहाते वक्त अचानक डूब गए एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया है दोनों ही बच्चे 14 और 16 साल के नाबालिक है मृतकों के परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर पर बारिश के पानी से गड्ढे में पानी भर जाने के बाद दो नाबालिग बच्चे स्कूल से छुट्टी कर नहाने के लिए गए थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए गड्ढे में इतना गहरा पानी था कि दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने के कारण दोनों ही बच्चों की मौत हो गई एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया है मृतकों की पहचान अभिषेक निवासी बाणगंगा उम्र 14 वर्ष साहिल निवासी बाणगंगा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है घटना की जानकारी दोनों ही बच्चों के परिजनों को दी गई मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।
