स्कूल प्रबन्धक और पेरेंट्स के बीच फीस को लेकर हुए विवाद के बाद पेरेंट्स पहुंचे कलेक्टर जनसुनवाई में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश में पूरी क्षमता के साथ स्कूलों को खोले जाने के बाद स्कूलों में अब प्रबंधन और पैरंट्स के बीच अलग-अलग फीस को लेकर विवाद शुरू हो गए हैं कलेक्टर जनसुनवाई में इंदौर के ही एक स्कूल की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में पेरेंट्स पहुंचे, पेरेंट्स की शिकायत थी कि स्कूल प्रबंधन डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर स्कूल भवन निर्माण के लिए पेरेंट्स से राशि वसूल कर रहा है

इंदौर के खंडवा रोड की स्थित एनडीपीएस स्कूल के पेरेंट्स जनसुनवाई में स्कूल फीस की शिकायत को लेकर पहुंचे पेरेंट्स का कहना था कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा पेरेंट्स से डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर वसूली की जा रही है, पेरेंट्स को 7 हज़ार डेवलपमेंट चार्ज और 16 हज़ार एनुअल चार्ज भरने के लिए कहा गया है जबकि यह राशि साल के शुरुआत में भरवाई जाती है, ओर कोरोना के कारण स्कूल पिछले 2 साल से बंद है और अब सत्र खत्म होने के 2 महीने पहले ही फीस भरने के लिए कहा जा रहा है, पेरेंट्स का कहना है कि इंदौर में किसी भी अन्य स्कूल के द्वारा इस तरह से राशि वसूल नहीं की जा रही है जब पैरंटसर्किल स्कूल प्रबंधन से बात करने पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने उल्टा पेरेंट्स पर ही कार्रवाई करने के बाद कह डाली जिसके बाद लगभग 100 से अधिक पेरेंट्स जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे यहां पर अधिकारियों ने पेरेंट्स की शिकायत सुनने के बाद स्कूल प्रबंधन को भी उसका पक्ष रखने के लिए बुलाया है अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version