इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की सोमानी नगर में रहने वाली 45 वर्षीय सुरेखा जायसवाल का बीती रात को पति से विवाद हुआ था जिसके बाद संदिग्ध हालत में सुबह महिला की लाश मिली। वही परिजनों का कहना है की मृतिका के चेहरे पर चोट के निशान है जिससे साफ जाहिर होता है की उसके साथ मारपीट की गई। वही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है की मृतिका पति दुर्गाप्रसाद जायसवाल आपराधिक प्रवृत्ति है जिसके पूर्व में अपराधिक रिकॉर्ड भी पाए गए है।
