सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के आईटी पार्क चौराहे पर गरबे देख कर घर जा रहे हैं 21 वर्षीय छात्र राहुल शिंदे सड़क हादसे का शिकार हो गया घटना के दौरान अज्ञात वाहन ने राहुल को जोरदार टक्कर मारी थी जहां राहुल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान राहुल ने अपना दम तोड़ दिया बताया जा रहा है राहुल भूलता धामनोद का रहने वाला है और इंदौर में रहकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version