सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे राखियां, बॉर्डर पर जवानों की कलाई पर चमकेंगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल इंदौर के सेंटर जेल में इस वर्ष राखी के त्यौहार को विशेष बनाते हुए महिला कैदी बंदियों द्वारा सीमा पर तैनात 200 जवानों को राखी और मिठाई भेजी जाएगी इस मौके पर जेल अधीक्षक का कहना था किसी भी भाई को कलाई सुनी नहीं रहना चाहिए…।

दरसाल इंदौर के सेंट्रल जेल में सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ ही सोहद्र पूर्वक बनाए जाते हैं और इसी के तहत यदि बात की जाए राखी की तो राखी का त्यौहार भी बड़े ही अनोखे रूप से इस बार सेंट्रल जेल में बनाया जा रहा है सेंट्रल जेल में महिला बंदियों द्वारा राखी के त्योहार से पहले विशेष ट्रेनिंग लेने के बाद सुंदर व मनोहारिक रूप के साथ तैयार किया जा रहा है इन राखियों को बाजार कान्हा राखी केंद्र के नाम से स्टाल भी लगाया गया है जहां से उचित मूल्य पर बहनें अपने भाइयों के लिए सेंट्रल जेल में निर्मित हुई सुंदर राखियां बहन खरीद सकती हैं इसी के साथ सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना था कि इस बार विशेष रूप से राखियां सीमा पर तैनात जवानों को के लिए 200 राखियां निर्मित की गई हैं जिन्हें सीमा पर जवानों तक पहुंचाई जाएगी और राखियों के साथ मिठाई के डब्बे भी सप्रेम भेंट दिए जाएंगे यह जेल में बनी रखियो को सीमा पर तैनात जवानों को रक्षा सूत्र के रूप में बांधी जाएंगी

Exit mobile version