सीएम शिवराज फिर यूपी चुनाव प्रचार में जुटे, सपा का मतलब यानी सारा परिवार बताया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भोपाल।मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद एकबार फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए निकल गए हैं। वहां हुंकार भरते हुए समाजवादी पार्टी यानी सपा का मतलब सारा परिवार बताया और अखिलेश को फ्लॉप फिल्म का डायरेक्टर बताकर हमला बोला।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद आज रामपुर कारखाना और अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। रामपुर कारखाना में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो को नाम लिए बिना नाकाम नेता साबित कर दिया।

दो लड़के दोनों कड़के
शिवराज सिंह चौहान ने अखिलेश यादव पर फ्लॉप डायरेक्टर बताया। कहा पहले राहुल गांधी का साथ लिया और नारा दिया यूपी को साथ पसंद है। इसके बाद बुआ-बबुआ साथ आईं लेकिन यूपी को ये साथ पसंद नहीं आया। राहुल की ओर अखिलेश ने दोबारा नहीं देखा तो बुआ ऐसी भागी की पलटकर नहीं देखा। सीएम ने अखिलेश को इस बार जयंत चौधरी का साथ लेकर उतरने पर तंज कसा कि दो लड़के दोनों कड़के। अखिलेश यादव पर हमले में सीएम ने उनके परिवार पर हमला किया और कहा कि सभी पदों पर बैठे हैं लेकिन भाजपा में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अटलबिहारी बाजपेयी के नाम गिनाते हुए कहा कि इनके परिवार में कभी कोई नेता नहीं रहा।

Exit mobile version