आज आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में पहली बार सिंगरौली पहुंचे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया मेगा रोड शो 1 किलोमीटर लंबे इस मेगा रोड शो में शहर की जनता का उत्साह दिखा और हजारों की तादाद में अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए लोग पहुंचे इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं विकास के नाम पर अपना जेब भरने का काम करती हैं इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील भी की
कहा एक बार आप प्रत्याशी को जीत आइए 5 साल में सिंगरौली का इतिहास बदल दूंगा जैसे पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री अन्य सुविधाएं दी हैं वैसे ही सिंगरौली में वचन पत्र के मुताबिक पूरा काम होगा सिंगरौली नगर निगम का बजट भी जनता के हिसाब से होगा और जनता बताएगी हमें जो कार्य करना है हम वह कार्य करेंगे जरूरत अनुसार इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ताल ठोक कर कह सकता हूं कि ईमानदार पार्टी है सबको देखा इस बार आम आदमी पार्टी को देखिए 5 वर्ष बाद आपका सिंगरौली विकास पर इतिहास लिखेगा
वही सिंगरौली की जनता का आभार व्यक्त किया. दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मेघा रोड शो में आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी रानी अग्रवाल भी मौजूद रहीं
