सामने आया चंदन नगर पुलिस का मानवीय चेहरा, घर से भटकी बुजुर्ग महिला को परिजनों तक पहुँचाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर -दिनांक 25 फरवरी 2022- पुलिस के देशभक्ति जनसेवा के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए तनावपूर्ण ड्यूटी के दौरान कई बार पुलिस बेमिसाल नज़ीर पेश करती भी नज़र आती है । ऐसा ही एक काम आज चंदन नगर थाने के आरक्षकों ने कर दिखाया । ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मुकेश मारू 3584 एवं आरक्षक प्रताप 3428 को परेशान हालत में एक बुर्जुग महिला दिखाई दी । शुरुआती बातचीत में बुजुर्ग महिला की परेशानी जानने के बाद उन्हें थाना प्रभारी दिलीप पूरी के समक्ष लाया गया । दरअसल घर से भटकी बुजुर्ग महिला अपने घर का रास्ता भूल गई थी व उन्हें घर का पता भी याद नही था । उक्त बुजुर्ग महिला को थाने में पानी व चाय पीला कर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई ।

चंदन नगर के आरक्षकों मुकेश मारू व प्रताप ने बड़ी मेहनत के साथ महिला के डायमंड पैलेस स्थित घर का पता लगाकर उन्हें उनके परिजनों तक पहुँचाया । माता जी के दिनभर से घर नही पहुँचने पर घरवाले भी काफी व्यथित व परेशान हाल थे । चंदन नगर पुलिस के इस नेक काम से घर का माहौल भाव विभोर हो गया । घर से भटकी परेशान हाल बुजुर्ग महिला को घर तक लाने में मदद करने व सेवा करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी व आरक्षक मुकेश व आरक्षक प्रताप को घर वालो व बुजुर्ग महिला ने ढेरो दुआएं दी व पुलिस का धन्यवाद अदा किया ।

Exit mobile version