सांसद शंकर लालवानी की लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल से मुलाकात, स्टार्टअप पॉलिसी और इंदौर के विकास पर हुई चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आधे घन्टे आए ज़्यादा चली बातचीत में इंदौर को स्टार्टअप कैपिटल बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि राजेश अग्रवाल जी लंदन के डिप्टी मेयर है और उनके अनुभव का लाभ लेकर हम कैसे इंदौर का स्टार्टअप इकोसिस्टम बना सकते हैं, इस विषय पर बात हुई।

राजेश अग्रवाल मूलतः इंदौर के रहने वाले है और काम के सिलसिले में लंदन गए, वहां पर कामयाब फिनटेक कारोबार शुरू किया और अब लगातार दूसरी बार लंदन के डिप्टी मेयर है।

Exit mobile version