-इंदौर नगर पालिका निगम ने एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर अभियान शुरू किया है…अभियान में पहले दिन विजय नगर चौराहे से रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ अभियान शुरू किया…अभियान की शुरुआत सांसद शंकर लालवानी और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने की ।
स्वच्छता अभियान के साथ ही इंदौर शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार सम्बंधी अभियान शुरू किया है… प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य शहर के प्रमुख 19 चौराहों पर रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ अभियान शुरू किया गया…अभियान की शुरुआत विजय नगर चौराहे से की गई…जहां सांसद शंकर लालवानी और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की मौजूदगी में एयर इंडेक्स क्वालिटी अभियान का शुभारंभ किया गया…दरअसल इस अभियान का उद्देश्य यह है कि वाहन चालक सिग्नल पर रेड लाइट ऑन होते ही रुकने के बाद वाहनों का इंजन ऑफ कर दे,जिससे वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है…
जागरूकता अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों द्वारा रेड लाइट ऑन होने के दौरान अपने वाहन का इंजन बंद किये, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया गया।
इससे पहले नगर निगम द्वारा शहर के कई बाजारों होटल रेस्टोरेंट और इंडस्ट्री में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक इंधन के स्थान पर एलपीजी के साथ सीएनजी में कन्वर्ट करने के लिए लगातार प्रेरित किया गया..जबकि कई अभियानों की मदद से निगम एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधार के प्रयास में जुटा हुआ है
