संघ के गुरु के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है कांग्रेस के पार्षद द्वारा संघ के गुरु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर फरियादी द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले राजपाल जोशी जोकि संघ से जुड़े हुए हैं उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी की कांग्रेस पार्षद द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस पर संघ के गुरु गोवालकर जी के खिलाफ आपत्तिजनक टीका टिप्पणी व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से की जा रही है जिससे संघ के लोगों की भावनाएं काफी आहत हो रही है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version