श्री परशुराम सेना के द्वारा विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय में दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ओमकारेश्वर पर्वत पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी शंकराचार्य की 108 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित कर पर्यटन स्थल बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसका विरुद्ध करते हुए श्री परशुराम सेना द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय में दिया गया।

ॐकार पर्वत पर स्थित 12 ज्योर्तिलिंगों में चौथा स्थान ओंकारेश्वर मन्दिर का माना जाता है जो नर्मदा नदी के बीच स्थित हैं जहाँ पर्वत पर लगभग 5 से 6 हजार वृक्ष एवं 50 से ज्यादा मंदिर स्थिति है। उन मंदिरों में लोगों द्वारा श्रद्धा पूर्वक पूजा-पाठ भी किया जाता है लेकिन पर्वत पर एक पर्यटन स्थल स्थापित करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके कारण माँ नर्मदा का एक अभिषेक मार्ग बंद कर दिया गया है और आम श्रद्धालुजनों को परिक्रमा मार्ग भी बंद होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते श्री परशुराम सेना के द्वारा विरोध करते हुए पर्वत को बचाते हुए एवं श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए शंकराचार्य की मूर्ति को सामने वाले घाट पर स्थापित करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया।

Exit mobile version