शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ का उद्घाटन, कहा- आज रोजगार सबसे बड़ी चिंता है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना’ का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की।
आज रोज़गार सबसे बड़ी चिंता है। इसलिए हमने तय किया है कि हम मध्य प्रदेश में हर महीने में एक दिन रोज़गार दिवस के रूप में मनाएंगे और उस दिन हम कई युवाओं को एकसाथ रोज़गार दिलाने का काम करेंगे।
मेरे बच्चों आप में प्रतिभा, क्षमता, योग्यता किसी चीज़ की कमी नहीं है। मेरा सपना है कि मध्य प्रदेश के बेटा, बेटियां रोज़गार मांगने वाले नहीं बल्कि रोज़गार देने वाले बन जाए। यह हो सकता है, असंभव नहीं है।

Exit mobile version