शातिर ठग अब नए नए तरीके धोखाधड़ी के लिए अपना रहे हैं कुछ ऐसा ही एक फरियादी महिला ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी उसे खुद का जीजा बता कर एक एप्लीकेशन के माध्यम से खाते से ₹32000 निकाल कर धोखाधड़ी की है पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल भवर कुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहने वाली एक फरियादी पुष्पा ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि मोबाइल पर एक एसएमएस के माध्यम से एक मैसेज आया था जिसमें तुम्हारे अकाउंट में ₹25000 डाल रहा हूं मैं तुम्हारा जीजा हूं मेरा फोन बंद है इसलिए दूसरे के नंबर से मैसेज कर रहा हूं भरोसा कर कर जैसे ही मैंने उस एप्लीकेशन की लिंक पर क्लिक किया तो मेरे बैंक खाते से ₹32000 कट गए जब उज्जैन में जीजा से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने इस तरह का कोई मैसेज नहीं किया था फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
