इंदौर शहर में होली और शबे बारात के त्योहारों को लेकर अब इंदौर पुलिस ने एक एक्शन प्लान तैयार किया है जहा पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने शुक्रवार दोपहर न्यू कंट्रोल रूम पलासिया में कमिश्नरी के अंदर आने वाले 35 थाना प्रभारी 9 डीसीपी सहित एसीपी की एक बैठक आयोजित की गई। दरअसल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पुलिस के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि सभी थाना प्रभारी जिला प्रशाशन , नगर निगम की टीम अपने आने क्षेत्र में आम जनता , जुलूस के संयोजक और होली पर निकलने वाली गैर के आयोजकों के साथ एक संवाद करे और जो जुलूस और निकलने वाली गैर के मार्ग है उस जगह पर जर्जर मकानों पर ज्यादा लोग चढ़ जाते है जिससे दुर्घटना हो जाती है जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और इसी के साथ जुलूस और होली पर निकलने वाली गैर पर इस बार ड्रोन और सीसीटीवी से भी नजर रखी जायेगी ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है तो आसानी मौके पर पहुचा जा सके इन् सभी बातों को लेकर आज सभी थाना प्रभरियो को निर्देशित किया गया है वही इंदौर में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे अलग अलग थाना क्षेत्र में लगवाए गए है और जहा बाकी जगह सीसीटीवी कैमरे नही लगवाए गए है उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है
