इंदौर – शहर में आज सुबह सामने आई एक घटना ने फिर लोगो के दिलो को पसीजने पर मजबूर कर दिया । मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का है । यह निगमकर्मी रोज की तरह रोड लगे डस्टबिन से कचरा लेने पहुँचे थे । तभी उन्हें डस्टबिन से दो बच्चो के भ्रूण मिले । जिसके बाद निगमकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुँची चंदननगर पुलिस ने दोंनो बच्चो के भ्रूण को जिला अस्पताल भिजवाया है । वही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से उस निर्दयी माँ की तलाश की जा रही है जिसने अपने कुकर्मो को छिपाने के लिए दोंनो बच्चो के शवों को फेंका था
